G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने की भारत की तारीफ
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत की तारीफ की है। कार्नी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार-प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि दोनों देश ऊर्जा, प्रतिभा (टैलेंट) और एआई के क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं।