Gen Z के बाद लखनऊ में Gen Alpha का प्रदर्शन, सड़क जाम कर शिक्षकों की कमी पर उठाई आवाज़
दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z के प्रदर्शन के बाद अब लखनऊ में Gen-Alpha छात्रों ने भी अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दी। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी, खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की समस्या उठाई। जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया।