GenZ पुरुषों के बाल समय से पहले क्यों झड़ रहे हैं?
20 की उम्र में बाल झड़ने की समस्या GenZ पुरुषों में तेज़ी से बढ़ रही है। ट्राया हेल्थ के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पॉलोस के अनुसार, अनियमित नींद, लगातार तनाव और प्रोटीन की कमी बालों के सामान्य ग्रोथ साइकल को प्रभावित करती है जिससे ज़्यादा बाल झड़ने लगते हैं। तेज़ी से वज़न घटाना/अत्यधिक तनाव भी इस समस्या को बढ़ा सकता है।