GenZ प्रदर्शन के बीच नेपाल-चीन बॉर्डर पर फंसी राजस्थान की महिला विधायक
नेपाल में GenZ आंदोलनकारियों के प्रदर्शन के चलते राजस्थान की निर्दलीय महिला विधायक ऋतु बनावत नेपाल-चीन बॉर्डर पर फंस गई हैं। वह अपने पति के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं व उनके साथ करीब 98 लोगों का दल है। विधायक ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनसे फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली है।