Gmail अकाउंट रिकवरी के नाम पर हो रही ठगी से कैसे रहें सुरक्षित?
टेक ब्लॉगर सैम मित्रोविक ने बताया है कि जीमेल अकाउंट रिकवरी के नाम पर हो रही ठगी से बचने के लिए यूज़र्स ऐसी रिकवरी रिक्वेस्ट को मंज़ूरी न दें जिन्हें उन्होंने नहीं बनाया है। गूगल से आने वाली कॉल की सत्यता की जांच करनी चाहिए। ईमेल एड्रेस की सावधानीपूर्वक जांच कर अकाउंट की सुरक्षा गतिविधियों की समीक्षा करनी चाहिए।