जीएमआर ग्रुप ने ₹6,300 करोड़ के निवेश के लिए अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी की सब्सिडियरी से समझौता किया है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी जीएमआर एंटरप्राइज़ेज प्राइवेट लिमिटेड (जीईपीएल) का कर्ज़ चुकाने में करेगी। जीईपीएल एयरपोर्ट ऑपरेशन से जुड़ी कंपनी जीएएल की प्रमोटर इकाई है और यह ग्रुप भारत समेत फिलिपीन्स व इंडोनेशिया के एयरपोर्ट्स का संचालन करता है।