GPay में आया 'पॉकेट मनी' फीचर, एक ही UPI से पूरी फैमिली कर पाएगी पेमेंट
गूगल के पेमेंट प्लैटफॉर्म GPay ने नया 'पॉकेट मनी' फीचर लॉन्च किया है। यह NPCI के UPI Circle फीचर पर आधारित है जिसमें एक ही UPI आईडी को पूरी फैमिली इस्तेमाल कर सकती है। इसमें परिवार के उन सदस्यों को भी जोड़ सकेंगे, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है और इसे विशेषकर छोटे पेमेंट्स करने के लिए लाया गया है।