GRAP-1 के तहत दिल्ली में लगाई गई हैं कौनसी प्रदूषण-रोधी पाबंदियां?
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP-1 के तहत प्रदूषण-रोधी उपाय लागू किए हैं। आयोग ने सलाह दी है कि नागरिक अपने वाहनों के इंजन को सही स्थिति में रखें, लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें, टायरों में हवा का दबाव सही रखें, PUC सर्टिफिकेट को अपडेट रखें व इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहनों को प्राथमिकता दें।