Greaves Cotton ने Acko के साथ की साझेदारी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे कंपनी के शेयर

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के ओनरशिप के लिए ऐको के साथ साझेदारी की है जिसके बाद कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹176.95 पर पहुंच गए। ग्रीव्स कॉटन के अनुसार, उसकी सहायक कंपनी ग्रीव्स फाइनेंस लिमिटेड ने देश में निर्बाध ईवी ओनरशिप को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है।

Load More