Groww, ज़ीरोधा सहित चार ब्रोकरेज फर्म्स विदेशी शेयरों में निवेश की देंगी सुविधा
मनीकंट्रोल के मुताबिक, भारत के टॉप ब्रोकर्स ज़ीरोधा, ग्रो, एंजेल वन और अपस्टॉक्स को गिफ्ट सिटी के ज़रिए अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय स्टॉक में निवेश की सुविधा देने की मंज़ूरी मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नोलॉजी, टेस्टिंग और कंप्लायंस का काम पूरा होने के बाद इसे लॉन्च होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं।