Groww के रेवेन्यू में 66% तो प्रोफिट में 94% का उछाल, शानदार नतीजों के बाद शेयर बना रॉकेट
ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स का Q1FY27 में नेट-प्रॉफिट सालाना आधार पर 94% बढ़कर ₹735 करोड़ और ऑपरेशन से रेवेन्यू 66% बढ़कर ₹1,501 करोड़ हो गया। कमोडिटी-डेरिवेटिव्स और मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) बिज़नेस में तेज़ विस्तार से कंपनी के नतीजों को मजबूती मिली। शानदार तिमाही नतीजों के बाद ग्रो के शेयर कारोबार के दौरान करीब 4% चढ़ गए।