GST काउंसिल के फैसलों से पहले शेयर बाज़ार में दिखी तेज़ी, 400 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स
जीएसटी काउंसिल द्वारा संभावित दर कटौती की उम्मीदों के बीच बुधवार को सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़कर 80,567 पर जबकि निफ्टी 24,715 पर बंद हुआ। आज की तेज़ी के साथ मेटल, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी जैसे सेक्टरों में अधिक बढ़त देखने को मिली जिनपर काउंसिल के फैसलों का सीधा असर पड़ सकता है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स 4% गिरकर बंद हुआ।