GST कटौती के बाद कितने रुपए सस्ते हो जाएंगे AC व TV?
'मनी कंट्रोल' के अनुसार, जीएसटी दरों में कटौती होने के बाद एसी व टीवी की कीमतें सस्ती हो सकती हैं। बकौल रिपोर्ट, पहले वोल्टास के 1.5 टन एसी की कीमत ₹41,990 थी जो नई दरें लागू होने के बाद ₹38,709 हो सकती है जबकि ₹35,990 में मिलने वाला 40 इंच का एक स्मार्ट टीवी ₹33,178 में मिल सकता है।