GST कटौती के बाद रोज़मर्रा की 54 वस्तुओं की कीमत पर निगरानी रखेगी केंद्र सरकार
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने घोषणा की है कि वह जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अगले 6 महीनों में रोज़मर्रा की लगभग 54 वस्तुओं की कीमतों पर कड़ी निगरानी रखेगा। इन वस्तुओं में मक्खन, पनीर, कॉर्नफ्लेक्स, साबुन, टूथपेस्ट, कॉन्टैक्ट लेंस, स्टेशनरी के साथ-साथ एयर कंडीशनर और टीवी जैसे उपकरण भी शामिल हैं।