GST कलेक्शन अप्रैल में 12.6% बढ़ा, पहुंचा ऑल टाइम हाई पर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2025 में गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स (जीएसटी) का कलेक्शन सालाना आधार पर 12.6% बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर करीब ₹2.37 लाख करोड़ पर पहुंच गया। अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन ₹2.10 लाख करोड़ रहा था। इसके अलावा अप्रैल 2025 में घरेलू ट्रांज़ैक्शन से जीएसटी राजस्व 10.7% बढ़कर लगभग ₹1.9 लाख करोड़ हो गया।