GST घटने पर फिल्म टिकट होगी सस्ती, जानें किन्हें होगा फायदा
जीएसटी सुधारों के बाद ₹100 या उससे कम कीमत वाली फिल्म टिकट पर 12% के बजाय 5% जीएसटी लगेगा जिससे टिकट सस्ती होंगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे ज़्यादा लोग बड़े पर्दे की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित होंगे जिससे निर्माताओं, डिस्ट्रिब्यूटर्स व एग्ज़ीबिटर्स के रेवेन्यू में इज़ाफा होगा। इसका सबसे ज़्यादा असर ग्रामीण और छोटे शहरों के बाज़ारों में होगा।