GST दरों में सुधार के बाद कितनी कम हो सकती है लग्ज़री कारों की कीमत?
केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी क्षतिपूर्ति उपकर के 40% जीएसटी दर तय करने के बाद लग्ज़री कारों की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है। मर्सिडीज़-बेंज की कीमत ₹11 लाख तक, बीएमडब्ल्यू ₹8.9 लाख तक, ऑडी ₹7.8 लाख तक, लैंड रोवर ₹4.5 लाख जबकि वॉल्वो पर ₹7 लाख तक घट सकते हैं। जीप ₹4.84 लाख तक सस्ती हो सकती है।