रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म्स किए जाने के बाद स्कूटर और बाइक की कीमतें घट जाएंगी। वर्तमान में स्कूटर व बाइक पर 28-31% तक जीएसटी लगता है और रिफॉर्म्स के बाद यह घटकर 18% हो सकता है। अगर किसी बाइक की कीमत ₹1 लाख है तो टैक्स कटौती के बाद बाइक पर ₹10,000 तक की बचत होगी।