रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने संशोधित जीएसटी स्ट्रक्चर में 5% और 18% की दो टैक्स स्लैब प्रस्तावित की है। लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ज़्यादातर चीज़ें 12% और 28% की स्लैब से घटकर 5% स्लैब में आ जाएंगी। इनमें मक्खन, घी, पैकेज्ड स्नैक्स, फोन, स्नैक्स, कंप्यूटर, जूते, कपड़े, कृषि उपकरण, वॉटर हीटर, वॉटर प्यूरीफायर आदि शामिल हो सकते हैं।