GST सुधारों के बाद शेयर बाज़ार ने भरी उड़ान, निवेशकों पर बरसे ₹4 लाख करोड़
सरकार के दो स्लैब वाले नए जीएसटी स्ट्रक्चर की घोषणा के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार में भारी उछाल दिखा। सेंसेक्स 800 अंक से ज़्यादा उछलकर 81,000 का स्तर पार कर गया जबकि निफ्टी लगभग 250 अंक उछलकर 25,000 के करीब पहुंच गया। मार्केट खुलते ही आई इस तेज़ी से निवेशकों की दौलत करीब ₹4 लाख करोड़ बढ़ गई।