GTA 6 की रिलीज़ के बीच Logitech ने 7,000 कर्मियों को दी गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी
GTA-6 की रिलीज़ के बीच Logitech ने अपने दुनियाभर के 7,000 कर्मचारियों के लिए एक दिन की गेमिंग छुट्टी का ऐलान किया है। ‘लॉगी गेम डे’ नामक इस पहल के तहत कर्मचारी अगले एक साल में अपनी पसंद के किसी भी दिन छुट्टी ले सकेंगे। बकौल CEO, गेमिंग से कर्मचारियों का फोकस और काम करने की क्षमता बढ़ सकती है।