HC की लखनऊ पीठ ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 12 आरोपियों को दी ज़मानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मंगलवार को 12-आरोपियों को नियमित ज़मानत दे दी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को चेतावनी दी कि अगर वे मामले की सुनवाई में सहयोग नहीं करते तो उनकी ज़मानत रद्द की जा सकती है। कोर्ट ने मामले की पूरी सुनवाई के बाद 18 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।