HC ने 14 वर्षीय रेप पीड़िता को दी 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाज़त
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक 14 वर्षीय रेप पीड़िता को 29 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाज़त दे दी है। न्यायमूर्ति एसवी कोटवाल और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने कहा, "हमारे विचार से, पीड़िता की इच्छा और उसकी सुरक्षा किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्वपूर्ण है।" हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने गर्भपात के खिलाफ अपने विचार रखे थे।