ACP विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पत्रकारों को झटका, HC का राहत देने से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने एसीपी विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पत्रकारों के खिलाफ दर्ज जातिसूचक टिप्पणी मामले की जांच रोकने से इनकार किया है। पत्रकारों ने भगत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद एसीपी ने उनके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।