पूरा का पूरा झूठ जनता के सामने आ गया; गर्ग व मोइत्रा को HC से मिले निर्देश पर बोले निशिकांत दुबे
दिल्ली हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा व पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियां हटाने का निर्देश दिया है। दुबे ने कहा, "मुझे लगता है...सुभाष गर्ग का जो फ्रॉड है, जो इसने देश की इकोनॉमी को तबाह करने के लिए कहा था...वो पूरा-का-पूरा झूठ...जनता के सामने आ गया है।"