HCL के को-फाउंडर ने बताया कैसे 6 लोगों ने ₹1.87 लाख से खड़ी की कंपनी
HCL के को-फाउंडर अजय चौधरी ने बताया कि उन्होंने शिव नाडर, अर्जुन मल्होत्रा, योगेश वैद्य, सुभाष अरोड़ा और डीएस पुरी के साथ नौकरी छोड़कर ₹1.87-लाख जुटाए थे। इसमें उधार, बचत और कार बेचने से मिले पैसे शामिल थे। 1976 में दिल्ली से एचसीएल शुरू कर टीम ने ब्रोशर और ‘इंडियन-कंप्यूटर’ के मॉडल से देशभर में कंपनियों को नई तकनीक समझाई।