HCL के साथ सेमीकंडक्टर जॉइंट वेंचर बनाने के लिए ₹424 करोड़ तक निवेश करेगी फॉक्सकॉन

एचसीएल के साथ सेमीकंडक्टर जॉइंट वेंचर बनाने के लिए फॉक्सकॉन ₹424 करोड़ तक का निवेश करेगी। फॉक्सकॉन ने करीब ₹312 करोड़ में सेमीकंडक्टर जॉइंट वेंचर में 40% हिस्सेदारी खरीदी है और कंपनी इसमें ₹112 करोड़ का और निवेश कर सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, निवेश भारत में बनाए जाने वाले फॉक्सकॉन-एचसीएल ओएसटी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली ऐंड टेस्ट) प्लांट के लिए है।

Load More