HDFC Bank ने 10 bps तक घटाईं ब्याज दरें, लोन लेने वालों को क्या होगा फायदा?
HDFC Bank ने चुनिंदा टेन्योर पर MCLR में 10 bps तक की कटौती की है जिससे नई दरें 7.90% से 8.60% के बीच आ गई हैं। इस फैसले से MCLR से जुड़े लोन वाले ग्राहकों का ब्याज बोझ कम होगा। हालांकि, यह राहत और EMI में कमी का लाभ तुरंत न मिलकर लोन की रीसेट डेट आने पर ही मिलेगा।