HDFC Bank लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का शुद्ध मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़ रहा जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9.7% बढ़कर ₹34,620 करोड़ हो गई है। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और ग्रॉस NPA घटकर 1.11% पर आ गया है। इस दौरान डिपॉज़िट 18.8% और एडवांस 16.3% बढ़े हैं।