HDFC बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! घटाई MCLR दरें
एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 10 बेसिस पॉइंट तक की कमी की है जिससे इस बेंचमार्क से जुड़े लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए लोन थोड़ा सस्ता हो गया है। अब ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR 8.15%, 3 महीने की 8.25%, 6 महीने व 1 साल की 8.35% और 2 साल के लिए 8.45% है।