HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा! MCLR दरों में की कटौती
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स (0.05%) तक की कटौती की है जिससे फ्लोटिंग रेट वाले लोन सस्ते हो गए हैं। नई दरें 7-अप्रैल से लागू हो गई हैं और अब MCLR 8.10% से 8.55% के बीच है। इस बदलाव का असर होम, ऑटो और अन्य MCLR-लिंक्ड लोन की EMI पर पड़ेगा।