HDFC बैंक ने बॉन्ड मिस-सेलिंग के मामले में 3 सीनियर अधिकारियों को नौकरी से निकाला
HDFC बैंक ने ब्रांच-बैंकिंग के ग्रुप हेड संपत कुमार समेत सीनियर अधिकारी हर्ष गुप्ता और पायल मंधयान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। तीनों पर क्रेडिट सुइस के AT-1 बॉन्ड की मिस-सेलिंग में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब चेयरमैन के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।