HDFC म्यूचुअल फंड ने इस कंपनी में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, आपके पोर्टफोलियो में है?

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसने ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन्स में अपनी हिस्सेदारी को 5.04% से बढ़ाकर 7.33% कर दिया है। इस डील में 16.34 लाख शेयरों को खरीदा गया जिसके बाद एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के कुल 52.27 लाख शेयर हो गए। मंगलवार को कंपनी के शेयर 0.11% चढ़कर ₹567.55 पर बंद हुए।

Load More