IPO लिस्टिंग पर फेल हुई Hero Motors, फिर पलटी किस्मत और लग गया 20% का अपर सर्किट
Hero Motors के शेयर IPO इश्यू प्राइस ₹84 के मुकाबले ₹82 पर डिस्काउंट के साथ बुधवार को लिस्ट हुए, लेकिन इसके बाद शेयर में ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर करीब 20% चढ़कर ₹98.40 तक पहुंचा और अपर सर्किट लग गया। गौरतलब है, कंपनी का ₹1,000 करोड़ का IPO कुल 7 गुना से ज़्यादा सब्सक्राइब हुआ था।