Hindustan Zinc ने आशीष चटर्जी को सरकारी नॉमिनी डायरेक्टर किया नियुक्त
हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने आशीष चटर्जी को सरकारी नॉमिनी डायरेक्टर (गैर-कार्यकारी) नियुक्त किया है। वर्तमान में चटर्जी एसएआईएल और एनएमडीसी के बोर्ड में सरकारी नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। आशीष चटर्जी 1999 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं और उनके पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में 25 वर्षों से ज़्यादा का व्यापक प्रशासनिक अनुभव है।