HIV संक्रमित है पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाला पति, बोला- शव कुत्तों को खिलाना था
गुवाहाटी (असम) पुलिस के अनुसार, 25-वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की हत्या कर सिर काटकर फ्रिज में रखने वाला उसका पति रामानुज गोस्वामी 20+ बार रिहैब सेंटर जा चुका है और एचआईवी व हेपेटाइटिस-सी से संक्रमित है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका प्लान पत्नी का शव कुत्तों को खिलाने का था जो किसी कारण पूरा नहीं हो सका।