HIV संक्रमण को रोकने वाली 'चमत्कारी' दवा की कितनी है कीमत?
अमेरिकी कंपनी गिलियड को एफडीए से एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए खास दवा 'Yeztugo' की मंज़ूरी मिल गई है। साल में दो बार लगने वाले इसके इंजेक्शन की अमेरिका में कीमत करीब $28,000 (करीब ₹24 लाख) है। गिलियड ने कहा है कि वह इस दवा को सभी ज़रूरतमंद लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए काम कर रही है।