HMPV संक्रमण को लेकर राजस्थान सरकार ने जारी की एडवाइज़री
राजस्थान सरकार ने देश में एचएमपीवी के 3 मामले सामने आने के बाद एडवाइज़री जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा, "यह वायरस घातक नहीं है। बच्चे, बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रोगों से पीड़ित लोग सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टर को दिखवा लें।" गौरतलब है कि अहमदाबाद में राजस्थान की 2-माह की बच्ची इससे संक्रमित मिली।