हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर निकली भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21-42 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट मिलेगी। चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।