HSBC की रिपोर्ट से अंबुजा और दूसरे सीमेंट शेयरों में रौनक, जानें क्या कहती है रिपोर्ट
ब्रोकरेज HSBC ने सीमेंट कंपनियों पर एक रिपोर्ट निकाली है जिसमें कंपनियों के भाव बढ़ाए गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद अंबुजा सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और श्री सीमेंट के शेयरों में मंगलवार को तेज़ी दिखी। HSBC ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में इस सेक्टर में नई क्षमता का शिखर बन सकता है।