चीन की चमक फीकी, भारत पर बढ़ा भरोसा! HSBC का इंडियन मार्केट पर बड़ा दांव
ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म HSBC ने अपनी ताज़ा एशिया-पैसिफिक रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाज़ार की रेटिंग ‘Neutral’ से बढ़ाकर ‘Overweight’ कर दी है। मज़बूत कॉर्पोरेट कमाई, क्रेडिट ग्रोथ और रीसेट के बाद वाजिब हुए वैल्यूएशन से भारत पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा है। वहीं, सुस्त घरेलू मांग और प्रॉपर्टी संकट के कारण चीन को डाउनग्रेड कर ‘Neutral’ कर दिया गया है।