HUL के शेयर के लिए ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, स्टॉक में गिरावट
अप्रैल-जून 2024 की तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे न रहने के चलते हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बुधवार को 3% तक की गिरावट दिखी। हालांकि, ब्रोकरेज कंपनी के नतीजों से संतुष्ट हैं और उन्होंने पॉज़िटिव आउटलुक के साथ टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि अब कंपनी के मार्केट शेयरों में बढ़ोत्तरी होगी।