HYROX महिला एथलीट ने रेस के बीच कर दी पॉटी, जीतने के लिए नहीं रोकी दौड़
बीजिंग में HYROX रेस के दौरान महिला एथलीट जोआना विएत्र्ज़िक ने पेट में गड़बड़ी के कारण रेस के बीच में शौच कर दिया। हालांकि, उन्होंने दौड़ना नहीं छोड़ा और फिनिश लाइन तक पहुंचीं। घटना का वीडियो वायरल होने पर साथी खिलाड़ियों की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठे। बकौल ऑर्गेनाइज़र्स, इस स्थिति में नियमों को लेकर स्पष्टता नहीं थी।