IAS अधिकारी अजय सेठ होंगे देश के नए वित्त सचिव, नियुक्ति को मिली मंज़ूरी

कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सेठ देश के नए वित्त सचिव होंगे। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय सेठ को वित्त सचिव नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। तुहिन कांत पांडेय के सेबी के चेयरमैन बनने के बाद यह पद खाली हुआ था।

Load More