IAS अधिकारी की पत्नी बनकर किटी पार्टी करने वाली महिला ने यूपी में ठगे ₹1.50 करोड़
लखनऊ (यूपी) में एक महिला द्वारा आईएएस अधिकारी की पत्नी बनकर किटी पार्टी में 10 महिलाओं से करीब ₹1.5 करोड़ ठगे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, रश्मि सिंह नामक महिला की लखनऊ में आलीशान कोठी है और 3-4 लग्ज़री कारें हैं। एक पीड़िता के अनुसार, रुपए मांगने पर रश्मि खुदकुशी कर फंसाने की धमकी देती है।