IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने देश के स्कूल एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, गिनाई 9 कमियां
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने स्कूल एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए खामियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा, "IIT दिल्ली-IIM बेंगलुरु फिर IAS तक...प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की...इन्होंने मन शांत रखना, अकेलेपन का सामना...खुश रहना नहीं सिखाया।" उन्होंने कहा, "स्कूलों में गहरी बातचीत, आलोचनात्मक सोच, आर्थिक साक्षरता, आत्म-अनुशासन, अकेलेपन का सामना, लोगों को समझना, मेंटल हेल्थ, खुद को जानना...की कमी है।"