IAS अधिकारी ने शेयर किया UPSC से जुड़ा अपनी ज़िंदगी का किस्सा; 'गलत इंग्लिश' पर छिड़ी बहस
2018 में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले आईएएस अधिकारी राम प्रकाश ने बीते दिनों X पर लिखा, "ठीक 7-साल पहले आईएएस बना था...एक घंटे तक परिवार में किसी को नहीं बताया।" इस पोस्ट में व्याकरण की गलती को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दरअसल, उन्होंने 'I didn’t told' लिखा था जबकि सही लाइन 'I didn’t tell' होगी।