IAS अनुराधा पाल को दूसरे प्रयास में मिली थी रैंक 62, पिता ने दूध बेचकर पढ़ाया था
उत्तराखंड निवासी आईएएस अधिकारी अनुराधा पाल ने अपने दूसरे प्रयास में 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की थी। पहले प्रयास में 451 रैंक पाने वालीं अनुराधा के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और पिता ने उन्हें दूध बेचकर पढ़ाया था। लेक्चरर की नौकरी करने के दौरान अनुराधा ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी।