IAS अफसर व पैरा शटलर सुहास एलवाई लगातार दूसरी बार खेलेंगे पैरालंपिक्स का गोल्ड मेडल मैच

आईएएस अधिकारी और पैरा शटलर सुहास एलवाई पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में बैडमिंटन की मेन्स सिंगल्स एसएल4 कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गए हैं। टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले सुहास लगातार दूसरी बार पैरालंपिक्स का गोल्ड मेडल मैच खेलेंगे। गौतमबुद्ध नगर के ज़िलाधिकारी रह चुके सुहास अभी यूपी में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के सचिव और महानिदेशक हैं।

Load More