IAS विनय कुमार चौबे को झारखंड में शराब घोटाले को लेकर ACB ने किया गिरफ्तार
झारखंड में एसीबी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीनियर आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3-जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी चौबे मुख्यमंत्री के सचिव समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं।